जोड़ापोखर से इंटर की छात्रा लापता, परिजन परेशान
धनबाद, मई 30 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह से इंटर की छात्रा गुरुवार की संध्या 7 बजे से लापता है। दो दिन बीतने पर भी सुराग न मिलने से परिजन परेशान हैं। पिता ने बताया कि बेटी अचानक घर से निकल गई। खोजबीन के बाद जोड़ापोखर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पिता लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस सक्रिय हुई है। छात्रा की एक सहेली से सिंदरी में पूछताछ की गई। थाना प्रभारी के अनुसार मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास तलाशी चल रही है। बेटी के गायब होने से घर में कोहराम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.