धनबाद, अगस्त 19 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक के पास रमजानपुर रोड स्थित एक खटाल में विवाहिता वंदना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जोड़ापोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। वहीं, मृतिका के पति पप्पू कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खेत में संदिग्ध स्थिति ससुराल पक्ष के अनुसार, रविवार देर रात वंदना घर के पीछे बर्तन धोने गई थी, जहां गिरकर उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे धनबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता का आरोप दूसरी ओर, बिहार के जमुई से आए मृतका के पिता लालो यादव ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया है। लालो का कहना है कि...