धनबाद, अप्रैल 14 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 12 नंबर स्थित कांटाघर ओबी डंप के पास सोमवार को जियलगोरा निवासी मो. शमीम उर्फ गुड्डू सेठ (36 वर्ष) का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए शमीम का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कूच दिया था। हत्या के विरोध में सोमवार को स्थानीय नागरिकों और नेताओं ने जोड़ापोखर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। शमीम जियलगोरा 16 नंबर खपड़ा धौड़ा का रहने वाला था और किराना दुकान चलाता था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार शमीम नुनूडीह स्थित परघाबाद तालाब के पास चलने वाले एक बड़े जुआ अड्डे पर अक्सर जाता था। यह भी पढ़ें- खुलासा: पैसों के लालच में की थी अपहृत इसरार की हत्या रविवार की रात भी वह वहीं गया था। आशंका है कि जुए में बड़ी रकम जीतने के कारण अपराधियों ने पैसे और मोबाइल लूटने के बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.