धनबाद, मार्च 19 -- ईद व रामनवमी त्योहार को लेकर बुधवार को जोड़ापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता झरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के सभी अखाड़ों के संचालक, सभी मस्जिदों के सदर एवं समाजसेवी उपस्थित थे। सभी ने ईद एवं रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। मनोज कुमार ने रामनवमी के अखाड़ा संचालकों से अपील की है कि पर्व के अवसर पर खासकर जुलूस में असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और वैसे लोगों की पहचान कर तुरंत सूचना प्रशासन को दें। जुलूस अपने तय रूट पर ही ले जाएं। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेंगा। वहीं जोडापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस जामाडोबा,डिगवाडीह, फुसबंग्ला,भागा आदि मुख्य स्थानों में कड़ी नजर रखेगी। किसी भी असमाजिक तत्वों को छोड़ा नहीं जायेगा। सोशल मीडिया पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.