धनबाद, मार्च 6 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी बगानपुर में बुधवार को होली के दिन युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई। कुछ असमाजिक तत्वों घटना को तुल देने में लगे थे। हालांकि पुलिस की सक्रियता व प्रबुद्ध लोगों के विवेक से मामला शांत हो गया। पुरनाडीह बस्ती में शाम को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हुए है। पीड़ित पक्ष की ओर से चिंता देवी ने जोरापोखर थाना में शुभम कुमार, उसके पिता और बहन के खिलाफ लिखित शिकायत कर बेवजह मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। चिंता देवी ने लिखित शिकायत में कहा है कि उसका नाबालिक पुत्र प्रिंस कुमार बुधवार की शाम को अपने घर के दरवाजे के पास बैठा था। तभी शुभम् कुमार चार पहिए वाहन से कुछ दोस्तों के साथ आकर प्रिंस को जबरन कार में खींचकर बैठाने लगा । इस दौरान शुभम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.