धनबाद, मार्च 11 -- सोमवार को आंधी के साथ बारिश होने के कारण जोड़ापोखर क्षेत्र की अधिकतर जगहों पर नालियां जाम हो गई है। कारण नालियों में पेड़ों के पत्ते व अन्य कचरा भर गया है। मंगलवार को नगर निगम की सफाई व्यवस्था का कोई प्रबंध नहीं दिखा। शालीमार में सड़क पर जल जमाव और गंदगी बढ़ गई है। क्षेत्र के कई मोहल्लों की स्थिति नारकीय हो गई है। जियलगोरा में सड़कों पर नाली का पानी बह रहा है। स्थानीय लोग नगर निगम से शीघ्र सफाई और नालियों की मरम्मत की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...