धनबाद, अप्रैल 7 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की फूसबंगला कंगाली पट्टी में रविवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते-ही-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में अजीमुद्दीन कंगाली, राजू कंगाली, माला और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते है कि हुंडा कंगाली की पुत्री और पड़ोसी इंदन कंगाली के पुत्र का विवाह संपन्न हो रहा था। समारोह के दौरान ही अजीमुद्दीन और राजू कंगाली के परिवारों के बीच पुराना विवाद उभर आया। शोर-शराबे और मारपीट के कारण अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को चासनाला सीएचसी भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। वधू पक्ष के हुंडा कंगाली ने बताया कि उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.