घाटशिला, जून 22 -- गालूडीह। जोड़सा पंचायत के पिंडरावाद गांव में कोल्हान क्षेत्र की प्रमुख पारंपरिक पूजा 218वां लेदा साल पहाड़ पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस पूजा में पहाड़ को देवता मानकर गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश, फसल और संतान प्राप्ति की कामना की जाती है। गांव के पुजारी नायके बाबा मुसला सबर के नेतृत्व में पहाड़ की तलहटी में पूजा-अर्चना की गई। महुआ, चावल, सिंदूर, फूल आदि सामग्री अर्पित की गई तथा परंपरा अनुसार बलि भी दी गई।पूजा के बाद सामुदायिक प्रसाद वितरण हुआ और महिलाओं-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य-गीत प्रस्तुत किए। ग्रामीणों का मानना है कि इस पूजा से गांव में शांति बनी रहती है और प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होती है।पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों सहित पूरा गांव भक्तिमय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...