हरदोई, नवम्बर 18 -- सफाई नायक की मौत का राज बिसरा रिपोर्ट पर निर्भर, पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट नहीं पाली, संवाददाता। नगर पंचायत पाली में सफाई नायक के पद पर तैनात गुलज़ार खाँ की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत का राज अब बिसरा रिपोर्ट खोलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर मेडिकल टीम ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। मोहल्ला रामनगर निवासी गुलज़ार खाँ सोमवार को अपने तीन सभासद साथियों के साथ दो बाइकों से हरपालपुर गए थे। शाम लगभग छह बजे सभी लोग हरपालपुर से पाली लौट रहे थे। एक बाइक पर दो सभासद सवार थे, जबकि दूसरी बाइक गुलज़ार स्वयं चला रहे थे और उनके पीछे रामनगर की सभासद के पति बैठे थे। बरसोइया गांव के पास अचानक गुलज़ार की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में गुलज़ार अचेत हो गए। साथी उन्हें हरपालपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.