बांका, मार्च 22 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोठा गांव से रविवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक महिला जोठा गांव निवासी प्रदुमन पासवान का पत्नी सीमा देवी(25) बतायी गयी। महिला क़े मौत का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम किए जाने को लेकर बांका भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बहु सीमा व सास के बीच किसी विवाद को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहता था। जहां दो दिन पूर्व भी सीमा को अपने सास क़े साथ झगड़ा होने के बाद सीमा अपने दो वर्षीय पुत्र लक्ष्मी को लेकर अलग हो गयी और अलग ही खाना पीना बना कर रहने लगी। वही रविवार की सुबह सीमा को अपने सास व देवर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसकी सूचना सीमा क़े द्वारा अपने अमरपुर प्रखंड क़े त...