बदायूं, जनवरी 24 -- उझानी। पिछले दिनों उझानी की मेंथा फैक्ट्री में थाना मुजरिया के गांव बसावनपुर निवासी सुरक्षा गार्ड जोगेंद्र यादव की मौत हो गई थी। जिसके न्याय के लिए परिजन लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक तमाम नेता और समाजसेवी घर पहुंच कर शोक संवेदना तो व्यक्त कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी ने परिवार की कोई आर्थिक मदद नहीं की है। शुक्रवार को मृतक जोगेंद्र के घर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने 50 हजार की मदद कर पहल कर दी है। परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूरा भरोसा दिलाया है कि उनकी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और हर हाल में न्याय दिला कर रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...