देहरादून, मार्च 2 -- देहरादून। जोगीवाला स्थित साथी वेडिंग पॉइंट में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक साथ भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विपुल मंडोली ने कहा कि होली का पर्व समाज को जोड़ने का माध्यम है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। समारोह में भाजपा व युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...