बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जोगी नवादा स्थित अनाज मंडी के पास गुरुवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर मकानों की छत पर गिर गया। तार गिरते ही छत पर सो रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय निवासी मुन्नालाल, राजन और महेंद्र हलवाई, मनीष कुमार, नत्थू लाल, अजय, और पप्पू ने बताया कि जर्जर बिजली लाइनों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन बिजली निगम ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। पार्षद प्रतिनिधि प्रेम शंकर राठौर ने बताया कि इस समस्या को कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, फिर भी समाधान नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है। सभी ने जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.