देवरिया, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगिया सोमाली पट्टी में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में लापरवाही बरतने पर सचिव को डीपीआरओ ने चेतावनी दी है। वहीं, पूर्व सचिव द्वारा संपूर्ण अभिलेखों समेत चार्ज नहीं देने पर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। जोगियां सोमालीपट्टी ग्राम सभा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों के भुगतान तत्कालीन सचिव द्वारा नहीं किए जाने से नाराज ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ दो सप्ताह तक धरना प्रदर्शन किया। बाद में उच्चाधिकारियों ने तत्कालीन सचिव भरत प्रसाद का स्थानांतरण कर दिया। गांव में बीते 18 फरवरी को विष्णुकांत ओझा को नया सचिव नियुक्त करते हुए नियमानुसार भुगतान का आदेश दिया गया। एक माह बीत जाने के बाद भी कोई भुगतान नहीं होने पर 23 मार्च को ग्राम प्रधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.