सिद्धार्थ, मार्च 11 -- जोगिया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों के 134 प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। ब्लॉक सभागार में विद्यालय से ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रशिक्षक अनिरुद्ध मौर्य, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कर पाठक, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव ने अध्यापकों को बताया गया कि किस प्रकार जन जागरूकता कार्यक्रम और अभिभावक जनसंपर्क करते हुए ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल में पुन: प्रवेश कराना है। सरकार की मंसा है कि सभी शिक्षित हो। शिक्षित युवा से ही समृद्ध समाज का विकास हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...