चंदौली, जून 8 -- चंदौली, संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में बीते शुक्रवार की रात हुए ब्लाइंड मर्डर केस में शामिल आरोपी को रविवार की देर शाम चकिया पुलिस ने मोकरम बंधी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मृतक की पत्नी संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्यारोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई लोहे की धारदार कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने अवैध संबंधों और सार्वजनिक अपमान का बदला लेने के लिए हत्या की थी। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में इस हत्याकांड का खुलासा किया。 यह भी पढ़ें- फालोअप: 24 घंटे बाद भी पुलिस सुलझा नहीं पाई हत्या की गुत्थीहत्या का विवरण एसपी ने बताया कि बीते पांच जून की मध्य रात्रि चकिया थाने के शिकारगंज चौकी क्षेत्र के जोगिया कला ग्राम में बेचई उर्फ बृजेश यादव की उनके घर के बाहर ...