जोगियारा में वृद्ध दंपती की मौजूदगी में चोरी
दरभंगा, जून 2 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। जोगियारा पंचायत के खेरुआ टोला के विश्वंभर झा के घर में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की अजीबोगरीब घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे की कीवाड़ के पल्ले को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने के बाद घर में घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषण, फूल के बर्तन एवं कुछ कैश चुराकर ले गए। उस समय विश्वंभर झा और उनकी पत्नी घर में मौजूद थे। उनके बड़े पुत्र किसी शहर में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। छोटे पुत्र घर से अलग रहते हैं। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि इससे पूर्व 26 मई की रात जोगियारा पंचायत के चौठाई टोला निवासी सोगारथ साह के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.