धनबाद, दिसम्बर 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसीसी प्रीमियर लीग क्रिकेट का खिताब जोगिंदर इलेवन ने जीत लिया। फाइनल में जोगिंदर इलेवन ने बीएनएल 11 को सात रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनय सिंह ने पुरस्कार बांटे। उनके साथ सुनील कुमार, सुनील सिंह, पंकज पांडेय एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के ट्रेनर महादेव सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यशदीप महतो को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। एकलव्य सिंह को सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज तथा हिमांशु राय को सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.