पीलीभीत, मार्च 26 -- पूरनपुर। बुधवार को जोगराजपुर से शाहजहांपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। ग्रामीणों ने बस के चालक और परिचालक को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। गत महीने शुरु हुई इस बस के संचालन में अवरोध उत्पन्न हो गया था। बुधवार को फिर से शाहजहांपुर के लिए बस सेवा शुरु की गई। रोडवेज बस के गांव में पहंुचने की जानकारी लगते ही दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए। यह बस रोजाना सुबह जोगराजपुर से 7 बजे शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान करेगी। बस सेवा शुरु होने से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। रोडवेज बस सेवा का स्वागत करने वालों में दिनेश कुमार श्रीवास्तव, नंदवंशी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.