अररिया, मार्च 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रेल थाना जोगबनी पुलिस बीएनएस-2023 से संबंधित मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, जोकीहाट थाना क्षेत्र के ठेगापुर पुल टोला वार्ड संख्या सात निवासी अब्दुल कलाम उर्फ चमन (32 वर्ष), पिता मो. सज्जाद उर्फ कारू को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.