जोगबनी में श्रद्धापूर्वक की गयी वट सावित्री की पूजा
अररिया, मई 16 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था एवं पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व मुख्य पार्षद सहित आसपास की बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से वट सावित्री व्रत एवं पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट वृक्ष की पूजा की तथा कच्चा धागा बांधकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। पूजा के दौरान भक्ति गीत, मंत्रोच्चार और महिलाओं की आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना महिलाओं ने माता सावित्री के आदर्शों को याद करते हुए पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.