अररिया, मार्च 21 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पवित्र रमजान महीने के आखिरी जुमा पर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों और खानकाहों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की। इस दौरान नमाजियों में खासा उत्साह देखने को मिला । तय समय पर इमामों की अगुवाई में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद इमामों ने अपने तकरीर और बयान में रमजान के रोजों की खास अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रोजा इंसान को सब्र, परहेजगारी और इंसानियत का पाठ सिखाता है। इमाम ने अपने बयान में कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों के गुनाहों को माफ करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रमजान के बाद भी नेक रास्ते पर कायम रहें औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.