अररिया, अप्रैल 26 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को हवा के साथ हुई बारिश ने नगर क्षेत्र की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के तुरंत बाद गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे कई स्थानों पर कीचड़ का साम्राज्य स्थापित हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इधर, बारिश के बाद से ही बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। यह भी पढ़ें- नाली जाम रहने से रास्ते में गंदा पानी बहने से परेशानी कई इलाकों में लगातार बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सुभाष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.