जोगबनी में बारिश के बाद कई मोहल्ले में जलजमाव, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप
अररिया, मई 3 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश के बाद कई मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक जमा रह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर टिकुलिया सहित वार्ड के विभिन्न निचले हिस्सों एवं घनी आबादी वाले इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है। जलजमाव के कारण सड़कों पर कीचड़ फैल गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, घरों के आसपास जमा पानी से बदबू फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सबसे गंभीर समस्या मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की है। जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रजनन तेजी से हो रहा है, जिससे डे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.