अररिया, अप्रैल 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय जोगबनी नागरिक मंच के मनोज साह सहित अन्य नागरिकों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है लेकिन इस पर कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी स्पष्ट जानकारी देने को तैयार नहीं है। विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता से स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। नागरिकों ने पदाधिकारियों से मांग की है कि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाय। इधर, बिजली विभाग के जेई ने बताया कि केवल मेंटेनेंस कार्य चल रहा है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बा...