अररिया, अप्रैल 9 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से स्थिति बिगड़ती जा रही है। पहले जहां उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर घर तक आसानी से मिल जाया करता था, वहीं अब हालात बदल गए हैं। बुकिंग में देरी और तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं को शिविरों में जाकर गैस लेना पड़ रहा है। वहां भी बुकिंग नंबर और ओटीपी के बिना गैस नहीं दी जा रही, जिससे खासकर लड़कियों और छात्राओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। शिविरों में लंबी कतारें, धूप और अव्यवस्था के बीच छात्राओं की परेशानी साफ झलक रही है। कई बार उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, फिर भी गैस मिलने की कोई गारंटी नहीं होती।क्या कहती है छात्राएं:रितु मण्डल ने कहा कि पहले गैस घर पर आ जाती थी, लेकिन अब हमें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। पढ़ाई भी ...