जोगबनी में एसएसबी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाला धराया
अररिया, अगस्त 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में एसएसबी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी एवं अवैध वसूली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसबी ने सूचना के आधार पर की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सुपौल जिले के बलुआ निवासी नुर आलम है। नुर आलम पर खुद को एसएसबी जवान बताकर लोगों को डराने-धमकाने और पैसे वसूलने का भी आरोप है। जानकारी के अनुसार न ुर आलम ने नकली एसएसबी बनकर स्थानीय मो. नौशाद से तीन हजार रुपये अवैध रूप से ऐंथ लिए थे। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति से भी इसी तरह ठगी किए जाने की बात सामने आ रही है । पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की जानकारी एसएसबी को मिली जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। एसएसबी ने आरोपी युवक को जोगबनी थाना के हवाले कर दिया जहां पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.