जोगबनी में एक दिवसीय मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
अररिया, मई 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय अग्निशामक मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अग्निशामक विभाग, फारबिसगंज के सहयोग से संपन्न हुआ। स्थानीय जेनिथ पब्लिक स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशामक विभाग की टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग लगने के विभिन्न कारणों, उससे होने वाले नुकसान तथा आग से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में फायर स्टेशन ऑफिसर डीएन प्रसाद ने बच्चों को आग लगने की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने, बिजली के उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा घबराहट से बचने के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आग से बचाव की दी गई जानकारी प्रधान अग्नि चालक प्रिंस कुमार एवं अग्निचालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.