अररिया, मई 20 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी बस स्टैंड इन दिनों अपराध और नशेड़ियों की गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। बसों से डीजल चोरी, चालक-खलासियों के मोबाइल गायब होना और रात के समय संदिग्ध युवकों का जमावड़ा अब नित्य की बात बन चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से बस संचालकों, चालक एवं खलासियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। बस चालकों का कहना है कि रात में बस स्टैंड पर बस खड़ी कर थोड़ी देर आराम करना भी मुश्किल हो गया है। मौका मिलते ही चोर बसों से डीजल निकाल लेते हैं, वहीं मोबाइल चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। कई चालक और खलासी अपना मोबाइल गंवा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों और बस कर्मियों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में स्मैकियों और नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। नशे ...