अररिया, मार्च 13 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद जोगबनी की विशेष बैठक मुख्य पार्षद रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 118 करोड़ 60 लाख का बजट पारित किया गया। पारित बजट में शहरी गरीबों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल बजट का करीब 26.65 प्रतिशत राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। बजट में मुख्य रूप से सड़क और नाला निर्माण, सामुदायिक भवन, जल जीवन हरियाली योजना, शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास, शवदाह गृह, मार्केट कॉम्प्लेक्स, पुस्तकालय और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सबके लिए आवास योजना समेत अन्य विकास योजनाओं के लिए भी प्रावधान रखा गया है। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, वार्ड पा...