जोगबनी नप के अमौना पोखरिया में किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
अररिया, मार्च 23 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना पोखरिया सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात आई तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। इस प्राकृतिक आपदा में कई हेक्टेयर में लगी गेहूं और मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर मक्का और गेहूं की बुआई की थी। फसल में बालियां निकल ही रही थीं कि अचानक आई आंधी-ओलावृष्टि ने सबकुछ चौपट कर दिया। खेतों में मक्का की फसल टूटकर गिर गई है, वहीं गेहूं की फसल भी जमीन पर सो गई है। शनिवार को किसान जब अपने-अपने खेतों में पहुंचे तो बर्बादी का मंजर देख मायूस हो गए। किसानों के सामने अब सबसे बड़ी चिंता कर्ज चुकाने की है। उनका कहना है कि इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी, यह समझ से बाहर है। किसान नूर आलम, हसन राजा, मोहम्मद अनवर, अशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.