अररिया, मार्च 14 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गुप्त सूचना के आधार पर जोगबनी पुलिस ने टिकुलिया मोहल्ला से कथित चोरी की 13 साइकिल बरामद की है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कथित में चोरी की साइकिलें छिपाकर रखी गई हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने टिकुलिया स्थित एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से कुल 13 साइकिल बरामद की गईं, जिन्हें चोरी का बताया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि टिकुलिया कथित चोरी की 13 साइकिल बरामद की गई हैं। बरामद साइकिलों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.