अररिया, मार्च 31 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित होती जा रही है। पार्किंग पर्ची काटने में हो रही देरी के कारण ट्रकों की लंबी कतार लग रही है, जिससे वाहन चालक और आम लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, कई-कई घंटे तक पर्ची नहीं मिलने से चालकों का समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहा है। इस दौरान लेट होने पर डबल पार्किंग शुल्क वसूले जाने के आरोप भी सामने आ रहे हैं, जिससे चालकों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। चालकों का कहना है कि अनावश्यक देरी और अतिरिक्त शुल्क के कारण न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि मानसिक और शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने से स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.