अररिया, मई 3 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता व जोगबनी कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष सह फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य चंद्रकिशोर ठाकुर का शनिवार की सुबह निधन हो गया । उनकी निधन की खबर सामने आने के बाद उनके धर्मशाला रोड स्थित आवास पर लोगो का तांता लग गया । नरपतगंज की विधायक देवयंती यादव उनके आवास पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना दी । उन्होंने कहा की उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है । इस अवसर पर फारबिसगंज केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनोज भारती ने कहा उनका निधन को अपूरणीय क्षति बताया वही नगर पार्षद प्रभात सिंह ने कहा कके उनका जाने से समाज ने एक मार्गदर्शक तो खोया ही है लेकिन ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है इस अवसर पर सांत्वना देने वालो में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार...