अररिया, मार्च 9 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी स्थित एपीएचसी का पहुंच पथ जर्जर है । पथ जर्जर रहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ रश्मि ने बताया कि अस्पताल तक गाड़ी भी नहीं जा सकता है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में लाने के लिए खटिया ही एक सहारा है। स्थानीय लक्ष्मण यादव, दिनेश साह, लंकेश तिवारी, मुजफ्फर हयात, खुशबू दूबे, मो. बद्दू, गुड्डू सिंह ने स्थानीय सांसद, विधायक का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के मरम्मत कराने की मांग की है। नप के मुख्य पार्षद रानी देवी ने अस्पताल का पहुंच पथ, बाउंड्री दीवाल और गेट लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...