गढ़वा, मार्च 6 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी गांव जाने वाली सड़क काफी जर्जर हालत में है। उससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इस सड़क से लगभग आधा दर्जन गांव के लोग आते-जाते हैं लेकिन खराब सड़क होने से प्रखंड मुख्यालय पर लोगों को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। युवा समाजसेवी आशीष कुमार चंद्रवंशी के अलावा स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त सड़क लगभग दस वर्ष से जर्जर है। उसकी शिकायत भी सभी स्तर पर की गई लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया। उक्त लोगों ने बताया कि इस सड़क की लंबाई लगभग चार किलोमीटर है। जर्जर सड़क के कारण पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। लोगों ने युवा समाजसेवी आशीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.