लातेहार, मार्च 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के समीप जोगनाटांड़ स्थित शहीद नीलांबर-पीतांबर प्रतिमा स्थल परिसर में शनिवार को अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः आठ बजे वेदी पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूजा-अर्चना बैगा दशरथ सिंह द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बैद्यनाथ राम ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद नीलांबर-पीतांबर का बलिदान देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.