जोखिम वाले 161 गांवों में मिले 731 टीबी रोगी
हमीरपुर, जून 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। सौ दिवसीय अभियान फेज-2 के तहत जनपद के 155 उच्च जोखिम वाले गांवों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के कैंपों में अब तक 731 टीबी मरीजों को चिन्हित किया गया है। पोर्टेबल मशीनें लेकर टीमें अब तक 161 कैंप लगा चुकी हैं। इस अभियान का उद्देश्य गांवों को टीबी मुक्त करना है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.बीपी सिंह ने बताया कि 24 मार्च से सौ दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके लिे कुल 155 उच्च जोखिम वाले ग्रामीण इलाकों को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में कुरारा ब्लाक में 14, सुमेरपुर में 47, मौदहा में 33, मुस्करा में 11, राठ में 17, गोहांड में 24, सरीला में 11 गांव हैं। इसके अलावा वृद्धाश्रम, कांशीराम कॉलोनी और जिला कारागार को भी चिन्हित किया गया है। प्रत्येक गांव में सीएचओ, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.