जोखिम वाले जलस्रोतों के पास सुरक्षा उपाय पर जोर
रांची, अगस्त 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने और इसे एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य व सुरक्षा मुद्दों पर पहली बार राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। आयोजन बुधवार को नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड, चाइल्ड नीड इंस्टीट्यूट द्वारा रांची में हुआ। इसमें बताया गया कि मई से जुलाई 2025 के बीच झारखंड में डूबने से 161 मौतें दर्ज हैं। बैठक में बल दिया गया कि केवल दुर्घटना के बाद बचाव कार्य करने के बजाय पहले से जोखिम वाले स्थानों की पहचान, जल स्रोतों को सुरक्षित बनाना, समुदाय को तैयार करना, बचाव दल को प्रशिक्षित करना और समय पर आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है। भारतीय प्रशासनिक अधिकारी अबुबकर सिद्दिक ने नदियों, झारनों, जलाशयों, जंगलों से जुड़े पर्यटन स्थलों को सुरक्षित बनाने की जरूरत पर जोर दिया। इसके लिए जोखिम वाले स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.