नई दिल्ली, मार्च 3 -- पश्चिम एशिया और मिडिल ईस्ट में स्थिति के निरंतर बिगड़ने और बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने के मद्देनजर भारत ने सभी संबद्ध पक्षों से बातचीत और कूटनीति से समस्या का जल्द समाधान निकालने का एक बार फिर आह्वान किया है। भारत ने कहा है कि निकट पड़ोसी होने के नाते क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता से उसके महत्वपूर्ण हित जुड़े हुए हैं , इस वजह से भी वहां का घटनाक्रम बड़ी चिंता का विषय है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को ताजा स्थिति पर वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि पश्चिम एशियाई देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की मौजूदगी और उस क्षेत्र से भारत के आर्थिक हितों के जुड़े होने से इन हालातों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। वक्तव्य में कहा गया है कि हाल के दिनों में इस संघर्ष में तेजी आयी है और इसका अन्य देशों ...