जोकीहाट में 32 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, सनसनी
अररिया, अप्रैल 22 -- जोकीहाट, एक संवाददाता मंगलवार की अहले सुबह जोकीहाट थाना क्षेत्र में काकन गांव स्थित कब्रिस्तान के पास खून से लथपथ एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गयी थी। मृतक सबुल सिकटिया गांव निवासी जमाल का बेटा था। घर व घटना स्थल की दूरी करीब तीन किमी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की। इसके बाद आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। फिर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- जोकीहाट में 32 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवक का शव मिलने की खबर चारो तरफ आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.