अररिया, मार्च 5 -- जोकीहाट(एस)। प्रखंड क्षेत्र में रंगों का महान पर्व होली पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में मनाया गया, जहां लोगों ने गिले-शिकवे भूलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। सुबह से ही युवाओं और बच्चों की टोलियां सड़कों पर निकल पड़ीं। ...जोगिरा सारा रारा रारा ... के उद्घोष और फाग गीतों से ग्रामीण इलाके गुंजायमान रहे। बड़ों ने छोटों को आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने एक-दूसरे पर अबीर और गुलाल उड़ाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान और पुए-पकवानों का आनंद लिया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा व महलगांव थाना के थानेदार ब्रजेश कुमार पूरी तरह सक्रिय नजर आया। प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.