अररिया, दिसम्बर 29 -- जोकीहाट, (एस) प्रखंड में इन दिनों शीतलहर का भीषण प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड और हड्डियों को कंपा देने वाली सर्द हवाओं ने आम जनजीवन की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। सुबह से लेकर देर शाम तक पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहता है, जिससे ऐसा महसूस हो रहा है मानो प्रखंड क्षेत्र में जीवन ठहर सा गया हो शीतलहर का असर व्यापार पर देखा जा रहा है। जोकीहाट मुख्य बाजार समेत ग्रामीण इलाकों की दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रह गई है। दुकानदार ठंड से बचने के लिए दुकानों के सामने ही आग जलाकर बैठे नजर आ रहे हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोगों का कहना हेकि ऐसी ठंड पिछले कई सालों में नहीं देखी गई। बिना धूप खिले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही अलाव की व्यवस्था नहीं हुई, तो गरीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.