अररिया, जुलाई 13 -- जोकीहाट। जोकीहाट थाना पुलिस ने बीती रात एनएच 327 ई पर बोरिया पुल के पास एक तिपहिया मालवाहक वाहन से 149 केन बियर बरामद किया। जिसका कुल मात्रा 75 लीटर है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलोरी गांव निवासी मनोज सरकार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर थाना लेते आया। यह जानकारी देते हुए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन से 149 केन बियर बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.