जोकीहाट में बाइक के पीछे से गिरकर महिला घायल
अररिया, मई 18 -- अररिया। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरवा चौक के समीप बाइक के पीछे से असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। जख्मी महिला समा परवीन बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अररिया : जोकीहाट में बाइक के पीछे से गिरकर महिला घायल, जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.