अररिया, मई 23 -- जोकीहाट, (एस)। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अवैध बालू व मिट्टी के उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जोकीहाट अंचल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अवैध खनन माफियाओं को कड़ा संदेश दिया है। यह भी पढ़ें- जोकीहाट में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का बड़ा डंडाअवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर खान निरीक्षक द्वारा चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के दौरान अवैध बालू/मिट्टी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ जब्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू/मिट्टी ले जाते हुए पकड़ा। जब्त किए गए ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर एसआर नम्बर आरएसीएल 01987 ईए है। जब्त ट्रैक्टर को आगे की कानू...