अररिया, जून 18 -- जोकीहाट(एस)। जोकीहाट प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और श्रमिकों ने हिस्सा लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का मौके पर निपटारा करना था। शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विशेष काउंटर लगाए गए थे, जहाँ अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए। समापन के अंतिम दिन विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए कुल दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे 22 आवेदन आयुष्मान कार्ड, 5 आवेदन पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, 2 आवेदन लखपति दीदी योजना व एक आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के शामिल है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर ग्रामीणों के ल...