अररिया, अप्रैल 6 -- जोकीहाट(एस)। जोकिहाट थाना पुलिस ने शनिवार की रात भगवानपुर पंचायत के मुसहरी टोला से गश्ती के दौरान 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज संतोष ऋषिदेव को पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में जोकीहाट थाना कांड संख्या 142/26 के तहत 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसहरी टोला में अवैध देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने बीती शनिवार की रात संतोष ऋषिदेव के घर में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर ही गृहस्वामी संतोष ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिय...