जोकीहाट तैय्यबा हत्याकांड में हत्यारा पति गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 7 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट जोकीहाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गोगरा गांव में हुई एक महिला की हत्या के मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल है, जिस पर अपनी पत्नी तैय्यबा खातून की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जोकीहाट थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि मृतका के पति, जो कि इस मामले का मुख्य आरोपी है, को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी और सघन अभियान चला रही है। यह भी पढ़ें- फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव मामले में 14 पर एफआईआर जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.