अररिया, मार्च 15 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग गैस सिलिंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय गैस एजेंसियों का कहना है कि उनकी ओर से उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही गैस उपलब्ध कराई जा रही है और आपूर्ति में कोई बड़ी कटौती नहीं की गई है। हालांकि क्षेत्र से मिल रही शिकायतों के मुताबिक, वर्तमान में गैस की खपत काफी बढ़ गई है, जिसके मुकाबले उपलब्ध कराए जा रहे सिलिंडर नाकाफी साबित हो रहे हैं। खपत के हिसाब से गैस नहीं मिलने के कारण लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें समय पर रिफिल नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं होम डिलेवरी भी बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.